Saturday, May 16, 2026
Coronaमध्यप्रदेश

अब MP के सागर में कोरोनो का पहला मरीज मिला, इलाका सील

सागर (यशभारत)। सागर से बड़ी खबर । सागर में भी पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है ।यहां शनिचरी निवासी 25 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

यह जानकारी सागर जिला जनसंपर्क ने जारी की है वहीं बीएमसी के डीन डॉ जी एस पटेल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज इसकी रिपोर्ट आई है जिसमें सागर में पहला पॉजिटिस मामला सामने आया है ।

उन्होंने कहा कि बीएमसी हर तरह का एहतियात बरत रहा है । वहीं उऩ्होंने दूसरी जानकारी अभी देने से इंकार किया है । सागर में आज सुबह से ही कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें घूम रहीं थी पर दोपहर होते होते इस बात की पुष्टि भी हो गई है । जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और संयम बनाकर रखने की अपील की है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम