अब फेसबुक-ट्विटर पर भी बुक कीजिए LPG सिलेंडर

lpg cylinder price 01 11 2017

 कानपुर। फेसबुक और ट्विटर अब चैटिंग या सामाजिक दायरा बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रह गए है बल्कि इनके जरिये आप घर की जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं। आईओसी (इंडियन ऑयल कारपोरेशन) ने गैस बुकिंग की सुविधा फेसबुक और ट्विटर पर देकर इसकी शुरुआत कर दी है।

अब आईओसी के उपभोक्ता फेसबुक और ट्विटर पर भी सिलेंडर बुक करा सकेंगे। वह पूर्व में तीन बुकिंग की डिटेल भी देख सकेंगे। बुकिंग और डिलीवरी की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आईओसी ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। इसका फायदा देशभर के 11.50 करोड़ आईओसी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

फेसबुक पर ऐसे बुक होगा सिलेंडर

फेसबुक पर सिलेंडर बुक कराने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर लॉगिन करके आईसी के फेसबुक पेज पर जाकर बुक नाउ का बटन दबाकर अपना अकाउंट कंफर्म करना होगा। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर आपका नाम व ईमेल आईडी आ जाएगी। एलपीजी आइडी देने के बाद आपकी ईमेल आइडी गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड हो जाएगी। इसके बाद पुनः बुक नाउ का विकल्प सामने आएगा। उपभोक्ताओं को अपना नाम व एजेंसी का नाम दिखाई देगा। एक क्लिक करते ही गैस बुक हो जाएगी। इसके बाद बुकिंग की पुष्टि दिखाई देगी। एजेंसी में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी बुकिंग की सूचना भेजी जाएगी।

अभी बुकिंग के दो ऑनलाइन माध्यम

सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं के पास ऑनलाइन बुकिंग कराने के अभी दो माध्यम हैं। पहला 8726024365 मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर और दूसरा इसी नंबर पर कॉल करके सिलेंडर बुक कराते हैं। कॉल आइवीआरएस (इंटीग्रेटेड वाइस रिस्पांस सिस्टम) पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें-  Transfer: यूपी पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी- 28 IPS इधर से उधर, प्रयागराज से गाजियाबाद तक बदले कप्तान

ये आती हैं दिक्कतें

मौजूदा ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में कई दितें आती हैं। जैसे एसएमएस भेजने पर रिस्पांस मैसेज नहीं मिलता, जिससे पता ही नहीं चलता कि बुकिंग कंफर्म हुई या नहीं। आईवीआरएस सिस्टम से भी बुकिंग तो हो जाती है, लेकिन नेटवर्क धीमा रहा तो रिस्पांस मैसेज नहीं मिलता।

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श