अब पूर्व MLA और पूर्व MLC नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे यूपी सरकार का ‘LOGO’

लखनऊ।  यूपी में पूर्व MLA और पूर्व MLC राज्य सरकार के लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आदेश में साफ कहा गया है कि अब कोई भी पूर्व विधायक मंत्री एमएलसी अपने लेटर पैड पर यूपी सरकार के लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि राज्य में सरकारी प्रतीक का दुरुपयोग होने से पहले रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक पूर्व सीएम भी अब यूपी सरकार के सरकारी लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-  Transfer: यूपी पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी- 28 IPS इधर से उधर, प्रयागराज से गाजियाबाद तक बदले कप्तान

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श