Site icon Yashbharat.com

अब दूसरे संभाग की टीमें करेंगी कॉलेजों का निरीक्षण, 15 दिसंबर से शुरू होगा अभियान

Family crop

Speech Day 2016

जबलपुर। प्रदेश के स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में पढ़ाई और शिक्षक-छात्रों की नियमित उपस्थिति को लेकर उच्च शिक्षा विभाग सख्ती बरतने जा रहा है। विभाग 15 दिसंबर से सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों का निरीक्षण शुरू कर रहा है। निरीक्षण दलों में दूसरे संभाग के अफसरों को रखा जाएगा। विभाग ने दलों के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के आला अफसरों को कॉलेजों में नियमित पढ़ाई न होने और शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने व्यापक निरीक्षण की योजना तैयार की है। इसके तहत एक संभाग के अधिकारी दूसरे संभाग में जाकर कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे और मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय से कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने तय किया है कि निरीक्षण शुरू करने से पहले कॉलेजों को बाकायदा सूचना दी जाएगी। उन्हें पढ़ाई का स्तर सुधारने और शिक्षक-छात्र उपस्थिति नियमित करने को कहा जाएगा। इसके बाद निरीक्षण शुरू किया जाएगा। पहले से सूचना के बाद भी किसी कॉलेज में लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण मार्च 2018 तक चलेगा।

अनुभवी अफसर रहेंगे टीमों में
निरीक्षण दलों में ऐसे अफसरों को रखा जाएगा, तो पाठ्यक्रम की स्थिति की जानकारी रखते हों। ताकि विस्तार से परीक्षण कर सकें और रिपोर्ट में वास्तविक स्थिति सामने आ सके। विभाग फिलहाल सभी संभागों से ऐसे अफसर खोज रहा है।

कमियां पता चलेंगी
आयुक्त, उच्च शिक्षा नीरज मंडलोई ने कहा कि कॉलेजों में पढ़ाई और शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति प्रभावित नहीं होने देंगे। हम जल्द ही कॉलेजों का निरीक्षण शुरू करा रहे हैं, जिससे स्थिति भी सुधरेगी और कमियां भी पता चल जाएंगी। निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी करेंगे।

Exit mobile version