Site icon Yashbharat.com

मेडिकल कालेज जबलपुर में पढ़ने वाले छात्र की एक अपार्टमेंट्स के चौथी मंजिल से गिरने से मौत

01 04 2023 mout 1

जबलपुर। मेडिकल कालेज जबलपुर में पढ़ने वाले एक छात्र की उस बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई जहां वह रहता था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के इस छात्र का नाम 29 वर्षीय छात्र भानु मोहर है जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भानु मोहर मूल रूप से जिला दतिया का निवासी था और जबलपुर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

यह घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवंतरी चौकी क्षेत्र के यश हाइट अपार्टमेंट की है, जहां वह चौथी मंजिल पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि भानु अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र ने आत्महत्या की है या यह हादसा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और परिजनों व दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version