Site icon Yashbharat.com

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से जनरल टिकट प्राप्त करने के लिए अब स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, UPI से भुगतान कर सकते हैं

ticket

जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से जनरल टिकट प्राप्त करने के लिए अब स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं है। यात्री एटीवीएम में आवश्यक जानकारी दर्ज कर UPI से भुगतान कर जनरल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जनरल टिकट की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एटीवीएम में तकनीकी परिवर्तन कर उसके यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।

वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक मधुर वर्मा के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर कई जगह पर फैसिलिटेटर तैनात किए गए है। वह यात्री को एटीवीएम से जनरल टिकट प्राप्त करने में सहायता करते हैं। यदि यात्री चाहे तो फैसिलिटेटर की सहायता के बिना भी टिकट प्राप्त कर सकता है।

स्वयं टिकट जनरेट करने से यदि यात्री को अनावश्यक रूप से रोकने का प्रयास किया जाता है या उसे प्रक्रिया में कोई असुविधा होती है तो वह तुरंत स्टेशन पर बुकिंग पर्यवेक्षक या उप स्टेशन प्रबंधक से शिकायत कर सकता है।

ऐसे निकालें एटीवीएम से टिकट

  • एटीवीएम स्क्रीन पर उपलब्ध अन्य स्टेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • की-बोर्ड के माध्यम से स्टेशन का नाम टाइप करें एवं स्टेशन का चयन करें।
  • यात्रा का विवरण भरें एवं भुगतान विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करें।
  • भुगतान पूर्ण होते ही मशीन से टिकट प्राप्त करें।

जबलपुर रेल मंडल की ओर से मुख्य स्टेशन, मदन महल स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम की स्थापना की गई है। इनका उपयोग कर यात्री स्टेशन के अनारक्षित टिकट खिड़की की कतार से बच सकते है। डिजिटल माध्यम से तुरंत टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version