Site icon Yashbharat.com

युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

Screenshot 20251229 221147 Chrome

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचघर के समीप एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसी कार्य से कांचघर क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे घेरकर उस पर चाकुओं से लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

पुरानी रंजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version