कार सवार ने युवक क़ो मारी टक्कर इलाज दौरान मौत

01 04 2023 mout 1

कटनी । कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ी रोड गुरुद्वारे के समीप गत शाम एक अज्ञात कार चालक ने राजीव गांधी निवासी युवक को रौंद डाला। अचेत अवस्था में जब युवक को शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी वार्ड निवासी 35 वर्षीय दीपक केसरवानी पिता कामता प्रसाद केसरवानी 16 मई की शाम लगभग 5 बजे बरही रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने से गुजर रहा था इसी दौरान एक अज्ञात कार सवार ने युवक को रौंद डाला। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उसे शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के उपरांत से मृत घोषित कर दिया। कार चालक घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मार्ग कायम करते हुए घटना की अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  रीवा पुलिस की अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: बोलेरो नियो में अफीम की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार; लटियार मोड़ पर घेराबंदी कर 45 ग्राम अफीम जब्त