Site icon Yashbharat.com

शहपुरा-भिटौनी NH-45 पर आरटीओ चेकिंग बनी हादसे की वजह? दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरकर की पिटाई

Screenshot 20251215 151713 Chrome

शहपुरा-भिटौनी NH-45 पर आरटीओ चेकिंग बनी हादसे की वजह? दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरकर की पिटाई।  शहपुरा-भिटौनी नेशनल हाईवे-45 पर शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरई गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्राला अनियंत्रित होकर पास के खेत में जा घुसा।

शहपुरा-भिटौनी NH-45 पर आरटीओ चेकिंग बनी हादसे की वजह? दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरकर की पिटाई

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सोनू चौधरी पिता अजित सिंह, निवासी मथुरा, सूरत से प्रयागराज सोलर पैनल लेकर ट्रक क्रमांक UP 81 DT 4397 से जा रहा था। बताया जा रहा है कि मौके पर आरटीओ की चेकिंग चल रही थी, जिस कारण कुछ ट्रक सड़क किनारे खड़े थे।

इसी दौरान हाईवे की ओर से आ रहे ट्राला क्रमांक HR 63 E 0628 को आरटीओ कर्मी ने रुकने का इशारा किया। चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्राले का टायर फट गया और वह खड़े ट्रकों से टकराते हुए खेत में जा घुसा।

हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरटीओ कर्मी के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो वर्षों से अवैध रूप से चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से प्रति वाहन हजार रुपये की वसूली की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौकेO पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version