Site icon Yashbharat.com

चर्च विवाद के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का इस्तीफा, कहा— पार्टी की छवि बचाने के लिए लिया फैसला

jabalpur christmas religious conversion claims blind woman 231648764

जबलपुर। भाजपा जिला इकाई में हाल ही में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त की गईं अंजू भार्गव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नियुक्ति के कुछ ही दिनों बाद गोरखपुर हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित एक चर्च में हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अंजू भार्गव पार्टी के निशाने पर आ गई थीं। बता दें कि कुछ समय पूर्व ही उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था।

विवाद बढ़ने पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और लगातार दबाव के बीच अंजू भार्गव ने स्वयं पद छोड़ने का फैसला लिया।

अपने इस्तीफे में अंजू भार्गव ने साफ तौर पर लिखा है कि पार्टी की छवि धूमिल न हो, इसी उद्देश्य से उन्होंने उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Exit mobile version