अती का अंत, अतीक अहमद और अशरफ पर फायरिंग में एक पत्रकार व पुलिस कर्मी भी गम्भीर

अती का अंत। माफिया अतीक की जान उसी गैंगवार में गई जिसका कभी वह सरगना था। उस वारदात में एक पत्रकार व पुलिस कर्मी भी घायल हैं। अतीक का पूरा परिवार बर्बाद हो गया। कल बेटे असद का एनकाउंटर और आज 3 लड़कों ने अतीक का अंत कर दिया। इस घटना के बाद पूरे up में अलर्ट है। सभी जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।

उधर घटना में एक पत्रकार और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर की टीम दोनों का इलाज कर रही है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की रात 10.35 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीनों हमलावरों की पहचान हो गई है. हमलावरों का नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्या है. पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, हमलावर मीडिया कर्मी बनकर आए हुए थे. जैसे ही अतीक और अशरफ पुलिस की गाड़ी से नीचे उतरे और मीडिया कर्मियों को बाइट देने के लिए आगे आए कि एक युवा ने अतीक के सिर में गोली मार दी. उसके बाद एक के बाद एक गोली दागी गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज के बाहर हुई है. पुलिस की टीमें अतीक अहमद और उसके भाई को मेडिकल के लिए लेकर अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान अतीक और अशरफ पर तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीनों हमलावरों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए अतीक और उसके भाई पर गोलियों की बरसात कर दी. हमलावरों ने वारदात के बाद खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद: अखिलेश

प्रयागराज में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या किए जाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। बता दें कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

औवैसी ने घटना को बताया योगी सरकार की नाकामी –

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद AIMIM अध्यक्ष असद्दुद्दीन औवैसी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला, औवैसी ने लिखा “अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।”

Exit mobile version