Site icon Yashbharat.com

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

accident

accident

जबलपुर यश भारत। बीती रात बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्म ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में दो युवकों को गंभीर रूप से चोट आने के कारण उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

इस संबंध में बरगी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिनसी ग्राम निवासी अनुज सेन एवं अनिल गोड बाइक में सवार होकर किसी कार्य से धूमा की ओर गए हुए थे बीती रात जब वह धूमा से वापस बाइक में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान nh7 धरम ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आई इस दुर्घटना की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो दुर्घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल रवाना किया गया पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version