अच्छी खबर: कोरोना की भारतीय वैक्सीन “कोवेक्सीन” के पहले चरण में बेहतरीन परिणाम
नई दिल्ली। देश मे कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत भरी खबर है। कोरोना से लड़ने के लिए तैयार की की भारतीय वैक्सीन कोवैक्सीन के पहले चरण में सफल परिणाम प्राप्त हुए है।
भारत बायोटेक के द्वारा तैयार की जा रही इस वैक्सीन को पहले चरण में सफल माना जा रहा है सितंबर के पहले सप्ताह में इसका दूसरे चरण का ट्रायल होगा।
उसके बाद तीसरे चरण को परखा जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिसम्बर से वैक्सीन बाजार में आ सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहले चरण में को वैक्सीन से किसी भी तरह का नुकसान नहीं दिखा जबकि एंटी बॉडी भी विकसित हुई।
आपको बता दें कि रूस ने पहले ही दावा किया है कि उसकी वैक्सीन पूरी तरह सफल है। हालांकि दुनियाभर के देश फिलहाल इसे मानने को तैयार नहीं इस बीच भारत से अच्छी खबर आई।

