Saturday, May 9, 2026
Latest:
Latest

बाइक सहित नदी में गिरा युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल मे इलाज जारी

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रबर फैक्ट्री रोड़ स्थित सिमरहा घाट माई नदी में बाइक अनियत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार रोशन नगर निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार घायल हो गया।

वह सुबह 4 बजे चाका से ड्यूटी से कर रोशन नगर अपने घर जा रहा था। जाने के क्रम में सिमरहा घाट माई नदी के पास उसकी बाइक अनियित्रित होकर नदी में गिर गई इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्ण कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर युवक का इलाज जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम