Latest

World Youth Skills Day : हुनर को निखारते रहना ही है प्रासंगिक बने रहने का मूल मंत्र- पीएम मोदी

नई दिल्ली। विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day, WYSD) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और प्रासंगिक बने रहने पर हुनर के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए हुनर को सीखने का एक भी मौका नहीं गंवाना चाहिए।

यही हुनर देश को आत्मनिर्भर बनाने में ताकत की तरह सहयोग करेगा। बता दें कि आज से पांच साल पहले प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई थी।

स्किल मैपिंग पोर्टल की हुई शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। यह पोर्टल कुशल लोगों व कुशल श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे एक क्लिक में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक एंप्लायर्स पहुंच सकेंगे।’

यही समझते हुए अब कौशल विकास मंत्रालय ने दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू की है। कोशिश यही है कि भारत के युवा को अन्य देशों की जरूरतों के बारे में, उसके संबंध में भी सही और सटीक जानकारी मिल सके।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम