FEATUREDLatestSportsक्रिकेटखेल

World Cup Ind Vs Nz भारतीय टीम 20 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगी

world cup ind vs nz वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। पिछले 20 वर्षों में टीम इंडिया कीवियों के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट का कोई मुकाबला नहीं जीती है। हालांकि, इस बार रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम 20 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगी। इस मैच से ही अंक तालिका में भी बड़ा फेरबदल होगा।

दरअसल, न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमें इस विश्व कप में अब तक अजेय हैं। यही दो टीम हैं जिन्हें विश्व कप 2023 में कोई हार नहीं मिली है। हालांकि, इस मैच के बाद किसी एक टीम के साथ एक हार का आंकड़ा जुड़ जाएगा। धर्मशाला में बारिश की भी संभावना है। अगर मैच रद्द होता है तो उस स्थिति में एक-एक अंक बांटा जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच से ही अंक तालिका की शीर्ष टीम मिलेगी। जो टीम जीतेगी अंक तालिका में उसका वर्चस्व बढ़ जाएगा।
मौजूदा अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम चार मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रन रेट +1.923 है। वहीं, भारत ने भी चार मैचों में चार जीत हासिल की है। उसके भी आठ अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.659 है। मैच जीतने वाली टीम के 10 अंक होंगे, जबकि हारने वाली टीम के आठ अंक रह जाएंगे। ऐसे में जीतने वाली टीम अंक तालिका में तब तक शीर्ष पर काबिज रहेगी, जब तक अन्य टीमों उसके बराबर नहीं पहुंच जातीं। 2019 विश्व कप में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। उसने नौ में से सात मैच जीते थे। एक में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 2019 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था।

Back to top button