स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री के सिर के नीचे रखा पिट्ठू बैग लेकर भागा बदमाश, कटनी जंक्शन और साउथ स्टेशन के बीच वारदात

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी(YASH BHARAT.COM)। रीवा से भोपाल के बीच कटनी होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सतना से भोपाल जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ चोरी की वारदात प्रकाश में आई है। सतना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधवी विश्वकर्मा ने बताया कि वह कल शनिवार को अपनी मां और बेटी के साथ गाड़ी नम्बर 22146 रीवा भोपाल स्पेशल ट्रेन से सतना से भोपाल की यात्रा कर रही थी। ट्रेन के कटनी जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जब कटनी साउथ रेलवे स्टेशन के आउटर से निकल रही थीं, तभी अज्ञात बदमाश ट्रेन में चढ़ा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सिर के नीचे रखा पिडू बैग लेकर फरार हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जब नींद खुली तो पिडू बैग नहीं मिला। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने के बाद माधवी विश्वकर्मा भोपाल न जाकर जबलपुर में ही उतर गई और आकर जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिट्टू बैग में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, नगद 9 हजार रुपये सहित जरूरी सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rail News: कांचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान रामचंद्र यादव ने देवदूत बनकर बचाई जान