Site icon Yashbharat.com

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे – कटनी ब्लड डोनर सोसायटी कई वर्षों से लोगों को कर रहीं रक्तदान के प्रति जागरूक

IMG 20250613 WA0026 1

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे – कटनी ब्लड डोनर सोसायटी कई वर्षों से लोगों को कर रहीं रक्तदान के प्रति जागरूक

कटनी -दुनिया में लोग कई प्रकार के दान करते हैं। इन सभी प्रकार के दान में सबसे बड़ा दान रक्तदान है क्योंकि रक्त का न तो कोई उत्पादन है न ही कोई इंडस्ट्री। यह केवल इंसान की इच्छाशक्ति से ही संभव होता है। रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी भी जरूरतमंद की जान बचाता है। यह कहना है 2012-13 से स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस कार्य के लिए अवेयर कर रहे हैं। युवाओं टीनू सचदेवा, अखिलेश पुरवार, गौरव नागवानी, शंकर, राज सोनी, आशु तिवारी, मुकेश रतिवारी, विजय माखीजा, दयाल पोपटानी, लव सचदेवा, साहिल मनवानी, अंकित बिलैया एंड कटनी ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी टीम मेंबर्स का। वल्ड ब्लड डोनर डे को लेकर यूथ ब्लड डोनर्स टीम मेंबर्स का कहना था कि इस कार्य को कोई भी करे लक्ष्य एक ही होता है कि किसी भी जरूरतमंद की जान को वे बचा सकें।

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर युवा रक्तदाता विचार रखे-रक्तदान से लोगों की सेवा का एहसास होता है और जरूरतमंदों का जीवन बचाने में खुशी मिलती है। लगातार इस कार्य को कर रहे हैं। टीनु सचदेवा

खुद के साथ अन्य युवाओं को जोडकर ऐसे परमार्थ कार्य करने प्रेरित कर रहे हैं जिससे वे भी जरूरतमंदों का जीवन बचाने आगे आएं। -अखिलेश पुरवार

रक्तदान एक स्थायी प्रभाव महसूस करने का जज्बा प्रदान कर रहा है। इस महादान कार्य हम जरूरतमंद⁶ लोगों को लाइफ सपोर्ट कर रहे हैं।- राज सोनी

रक्तदान सामाजिक एकता को मजबूत बनाने वाली कड़ी

कटनी ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी टीम मेंबर्स के अनुसार रक्तदान सामाजिक एकता को मजबूत बनाने वाली कड़ी है। कुछ फ्रेंड्स द्वारा शुरू किए गए रक्तदान कार्य से आज लगभग एक हजार लोग जुड़ चुके हैं। इनका कहना है कि रक्तदान सराहनीय कार्य है जो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में मदद करता है। यह ऐसा महादान है जो किसी की जान बचाने के साथ अपने समुदाय को योगदान करने का एक अच्छा तरीका है। रक्तदान एक स्थायी प्रभाव महसूस करने का जज्बा प्रदान कर रहा है। इस कार्य वे ऐसे लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं जो गंभीर अवस्था में हों या जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवाश्यकता होती है जैसे कि बैलसीमिया और हीमोफीलिया के रोगी। यूथ बताते हैं कि रक्तदान से समय स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने के साचशरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को साफ करने में मदद मिलती है। रक्त्तदान की भावना सामाजिक एकता को मजबूत करती है वहीं लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आते हैं।

Exit mobile version