Saturday, May 2, 2026
Latest:
SportsFEATUREDक्रिकेटराष्ट्रीय

Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; 2 साल बाद स्टार प्लेयर की वापसी, देखें हरमनप्रीत की 15 ‘शेरनियों’ की लिस्ट

Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; 2 साल बाद स्टार प्लेयर की वापसी, देखें हरमनप्रीत की 15 ‘शेरनियों’ की लिस्ट।  भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड की धरती पर होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली ‘विमेंस इन ब्लू’ अब टी20 का पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हरमनप्रीत की कप्तानी और यस्तिका का ‘कमबैक’

बीसीसीआई (BCCI) मुख्यालय में शनिवार को हुई चयन समिति की बैठक के बाद 15 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल किया गया।

  • कप्तान: टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही रहेगी।
  • बड़ी वापसी: युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज यस्तिका भाटिया की 2 साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी हुई है।
  • किसे नहीं मिली जगह? वनडे वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाली ओपनर प्रतिका रावल को टी20 फॉर्मेट के इस स्क्वॉड में जगह नहीं मिल सकी है।

इन युवा कंधों पर होगी खिताब की जिम्मेदारी

चीफ सेलेक्टर अमिता शर्मा और कोच अमोल मुजूमदार की मौजूदगी में चुनी गई इस टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार तालमेल दिख रहा है। श्रेयंका पाटिल और भारती फूलमाली जैसी युवा प्रतिभाओं पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फूलमाली, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, राधा यादव।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि