अदाणी फाउंडेशन द्वारा “एक बगिया माँ के नाम” से खिलेगा महिलाओं का भविष्य,के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओ को मिला ड्रिप सिंचाई का सहयो
कटनी -मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता. समूह (SHG) की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना जमीनी स्तर पर रंग ला रही है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं की निजी भूमि पर फलदार बगिया विकसित करने के साथ-साथ, आधुनिक ड्रिप सिंचाई (Drip Set) सुविधा प्रदान की जा रही है, जो उनके विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
“एक बगिया माँ के नाम” परियोजना के तहत, SHG की पात्र महिलाओं को अपनी 0.5 से 1 एकड़ जमीन पर फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार द्वारा पौधे, खाद और कटीले तार की फेंसिंग, सिंचाई के लिए जलकुंड निर्माण के साथ साथ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सभी पात्र हितग्राहियों को अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सी.ई.ओ जिला जिला पंचायत, कटनी की उपस्थिति में सिचाई हेतु ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का सामूहिक वितरण किया गया| ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत और पैदावार में इज़ाफ़ा देखा जायेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, ड्रिप सेट के माध्यम से पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पानी सीधे पहुंचता है, जिससे 60-70% तक पानी की बचत होती है। यह तकनीक पानी की कमी वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे फलदार पौधे कम समय में स्वस्थ तरीके से विकसित हो रहे हैं। इससे न केवल श्रम की बचत हो रही है, बल्कि भविष्य में फल उत्पादन से महिलाओं को शानदार आमदनी भी होगी। दो फलदार पौधों की लाईन के बीच की भूमि में अन्तर्वर्गीय फ़सल भी करना बहुत आसान होगा जो शुरुआती 2-3 वर्षों में जब फलदार पौधों में फल नहीं आ रहे होंगे उस बीच आमदनी का जरिया बनेगा यह जगह निरंतर आगे भी उत्पादन देता रहेगा।
आत्मनिर्भरता की ओर कदम
इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम 100 महिलाओं का चयन किया गया है, जिन्हें तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस पहल से न केवल पर्यावरण का संरक्षण हो रहा है, बल्कि स्व-सहायता समूह की महिलाएं खुद की आय बढ़ाने में सक्षम हो रही हैं। यह परियोजना सही मायने में महिलाओं को ‘खेती की मालिक’ बनाकर उन्हें सशक्त बना रही है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक बड़ी भूमिका निभा रही है।
सरकार के इस महत्वकांक्षी परियोंजना “एक बगिया माँ के नाम” को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन इस प्रयास का उन्होंने स्वागत किया| भविष्य में सरकार की एसी महत्वकांक्षी योजनाओं में CSR कार्यक्रम का सहयोग करेंगे|
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, . हरसिमरनप्रीत कौर, IAS ज़िला पंचायत कटनी, द्वारा अपने उद्बोधन में योजना में ड्रिप सेट की भूमिका का उल्लेख किया साथ ही महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम के मध्यम से मध्यप्रदेश सरकार की दूरदर्शी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अदाणी फाउंडेशन सहयोग का स्वागत किया| आज के कार्यक्रम में मंचासीन अथिती सुधा कोल, जनपद पंचायत अध्यक्षया-, जनपद पंच्यायत उपाध्यक्ष, उदयराज सिंह, विवेक गुप्ता, SDM- विजयराघवगढ़, नगर परिषद् अध्यक्षया विजयराघवगढ़ , राजेश्वरी दुबे, नगर परिषद् अध्यक्षया कैमोर, श्रीमति पलक नामित ग्रोवर, नगर परिषद् उप अध्यक्ष कैमोर, संतोष केवट, बीजेपी जिला मंत्री, मनीष मिश्रा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, बीजेपी महिला मोर्चा जिला महामंत्री, सुनीता दाहिया, CMO- नगर परिषद्, श्री मनीष पार्थे एवं जनपद पंचायत सीईओ, ब्रतेश जैन, BMO- विनोद कुमार, OHC- कैमोर सीमेंट, सोमा श्रीवास्तव, कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, उदयराज सिंह नें आज के इस सफल आयोजन हेतु अदाणी फाउंडेशन एवं जनपद पंचायत सीईओ, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम की सराहना की साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला शक्ति को शुभकामनये दीं|
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से, DPM- सबाना बेगम के कुशल मार्गदर्शन में, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर, विवेक द्वेदी, प्राणेंद्र गुप्ता, रानी गुप्ता, अर्विंद्र मिश्रा, का सहयोग हितग्राही चयन, प्रदर्शन एवं सामग्री वितरण में सहयोग रहा है|
अदाणी फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व, अनैट एफ विश्वाश द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने फाउंडेशन के CSR अंतर्गत सभी प्रयासों का उल्लेख किया. साथ ही आज की इस पहल को जो सरकार एवं कॉर्पोरेट का एक उद्देश्य के लिए एक मंच पर आने के लिए धन्यावाद व्यक्त किया| कार्यक्रम में हमारे विजयराघवगढ़ ब्लाक में विभिन्न विधाओं में जिन जिन महिलों ने अपने अथक प्रयांशो से अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हाशिल किया हैं उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मन किया गया|
आज के कार्यक्रम को सफल आयोजन में अदाणी फाउंडेशन टीम, पंकज द्विवेदी, अमित सोनी, विशाल पटेल, प्रमोद कुमार, जितेश विश्वकर्मा, बंदना डेविड, विभा पटेल, अयोध्या तिवारी, पारसमणि पटेल, अरुणा थापा, महेश कुमार, रामेश्वर गुप्ता, नरेन्द्र चौरसिया, विजयराघवगढ़ से प्रतीक मिश्रा जी का विशेष सहयोग रहा|
