Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

पशुधन मेले का शुभारंभ: जिला पंचायत कटनी द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्नयन के लिए एक नई पहल

पशुधन मेले का शुभारंभ: जिला पंचायत कटनी द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्नयन के लिए एक नई पहल की गई। म0प्र0राज्य अजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्व सहायता समूहो सदस्यो की अजीविका उन्नयन के लिए ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई एवं अजीविका मिशन योजना अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में दिनाक 15.06.2024 को पानउमरिया गौशाला में जनपद पंचायत ढीमरखेडा में पशुधन क्रय मेला का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रय के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बडवारा, जिला अध्यक्ष भाजपा  दीपक टंडन, कलेक्टर  अविप्रसाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिशिर गेमावत, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया सिंह कविता पंकज राय द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया श्री गेमावत द्वारा मंच के माध्यम से बताया गया कि आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्व-सहायता। समूह को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से अजीविका उन्नयन मद अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना द्वारा प्रदाय राशि से गतिविधि में शामिल 52 समूह 251 गतिविधि में शामिल समूह सदस्य 251 जिसमें 279 पशु क्रय किये जाने का प्रावधान रखा गया है। जिसमें 20 भैसों का क्रय करते हुये मेला आयोजन किया गया है

मेले में आई भैसों का इन्सोरेस कराया जायेगा स्व-सहायता समूह की सदस्यो को दुग्ध संद्य जबलपुर से समन्वयक से मिल्क रूड का भी कार्य कराया जायेगा जिससे स्व-सहायता समूह सदस्यो द्वारा आस पास के क्षेत्रो से दुग्ध का संग्रह कर दूध से निर्मित अन्य सामग्री बननाकर विक्रय किया जा सकता है जिससे समूहो का आर्थिक विकास होगा रोजगार के नये आयाम निर्मित होगे आगामी समय में 279 भैस आना शेष है

जिसका क्रय कर उनका भी इन्सोरेंस कराया जायेगा । मेले में उपस्थित दुग्ध संद्य जबलपुर से आये श्री डी.पी.सिंह द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत द्वारा किये गये नवाचार में दुग्ध के सहयोग से सहकारी समिति जिसमें समूह सदस्यो को जोडकर दुग्ध संद्य अनुबंध कराते हुये आहार, बीज उपलब्ध कराया जायेगा।

कार्यक्रम में माननीय विधायक बडवारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने आयोजित मेले में अपने उदबोधन में स्व-सहायता समूहो को आत्मनिर्भर बनाने पशु क्रय मेला की सराहना की साथ ही पशुओ को हो रही बिमारियो की जॉच हेतु पशु विभाग को किट प्रदान कराने हेतु जिला प्रशासन को कहा गया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा श्री दीपक टंडन जी कलेक्टर श्री अविप्रसाद माननीय सुश्री प्रिया सिंह, श्रीमती कविता पंकज राय जिला पंचायत सदस्य एवं मेले उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित मेले की सराहना की गई । इसके उपरांत आदिवासी ग्राम कारोपानी में आगनबाडी का लोकार्पण  विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया

आगनबाडी भवन एवं पार्क की सराहना करते हुये इसकी सुरक्षा करने तथा अपने बच्चो को आगनबाडी में नियमित भेजने की अपील की इसके उपरांत कारोपानी में जनधन प्रधानमंत्री आवासो का कलेक्टर, कटनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निरीक्षण किया गया जिसकी सराहना भी माननीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई इसी क्रम में ग्राम गौरा गौरी मे पहाड में बसे आदिवासियों की आवगमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्माणधीन सुदुर सडक का भी निरीक्षण किया गया जिसे कलेक्टर महोदय द्वारा पूर्ण कराने हेतु निर्माण एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी की को आवश्यक निर्देश दिये ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम