Crime डिप्टी रेंजर के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया

images 76

Crime मध्यप्रदेश के एक डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। घटना बुरहानपुर की है। पीड़िता को अपराध दर्ज कराने के लिए तीन साल इंतजार करना पड़ा। डिप्टी रेंजर के रसूख के कारण कहीं सुनवाई न होने पर उसे सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा।

इंदौर निवासी 37 वर्षीय महिला ने थाना कोतवाली में डिप्टी रेंजर चौहान पर 1 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत की थी। मामला दर्ज न करने पर महिला और पति ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।

महिला का आरोप है कि चौहान ने खंडवा में तैनाती के दौरान उसके पति को विभाग में वाहन चालक का काम दिलवाया था। खंडवा के शासकीय आवास में डिप्टी रेंजर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी थी।

मामला डीआइजी तक पहुंचने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चौहान पर करीब एक वर्ष पूर्व एक अन्य महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद जमानत पर आरोपी अब भी नौकरी कर रहा है। डिप्टी रेंजर फिलहाल बुरहानपुर जिले में पदस्थ है।

इसे भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन के लिए अब केवल दो दिन शेष,20 नवंबर को नगर निगम परिसर में होगा सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन, 5 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि,महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने पात्र हितग्राहियों से शीघ्र आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की