Tuesday, April 14, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 07 घंटे की भीतर 16 वर्ष  के अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया 

थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 07 घंटे की भीतर 16 वर्ष 6 माह के अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया गया

कटनी-गत  दिवस फरियादिया राधा (परिवर्तित नाम) निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे विवेकानंद वार्ड लखेरा थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि उसका 16 वर्ष 6 माह का बालक रात 10 बजे से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो आपरेशन मुस्कान के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने मामला पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालक के संबध में पूछताछ की गई । जोकि कड़ी मशक्कतो के बाद पता चला कि उक्त बालक छपरवाह के हनुमान मंदिर में है जिसे दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका-
उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी सउनि बहादुर सिंह, आरक्षक वीरेन्द्र ,अनोज,महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि की सराहनीय भूमिका रही ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि