Akshay Kumar Troll: Naagin-7 में नाग गुरु बनते ही फंसे अक्षय, डायलॉग से ज्यादा नजरों पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Akshay Kumar Troll: Naagin-7 में नाग गुरु बनते ही फंसे अक्षय, डायलॉग से ज्यादा नजरों पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर मचा बवाल।बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अक्षय कुमार हाल ही में टीवी शो Naagin 7 में ‘नाग गुरु’ के रोल में नजर आए। शो के प्रोमो में उनकी एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन वीडियो सामने आते ही मामला उल्टा पड़ गया।
Oil Route पर जंग के आसार: ‘Operation Strait Shield’ LIVE, अमेरिका-ईरान आमने-सामने, ईरान को सीधी चेतावनी, अगले 72 घंटे बेहद अहम
टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ने का आरोप
वायरल क्लिप में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अक्षय कुमार डायलॉग बोलते समय टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ रहे थे। उनकी नजर बार-बार एक ही दिशा में जाती दिखी, इसी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई कई यूजर्स ने लिखा कि इतने लंबे करियर के बाद भी अगर टेलीप्रॉम्प्टर का सहारा लिया जा रहा है, तो यह हैरानी की बात है।
फैंस ने किया बचाव
वहीं, कई फैंस ने अक्षय का सपोर्ट भी किया। उनका कहना है कि बड़े प्रोडक्शन में टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल आम बात है, खासकर कैमियो या छोटे रोल के दौरान। 17 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला, अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है।
जिसमें उनके साथ:
Tabu
Paresh Rawal
Rajpal Yadav
Wamiqa Gabbi
जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और डायरेक्टर Priyadarshan की जोड़ी फिर से साथ आई है।
क्या है पूरा मामला?
फिलहाल यह विवाद केवल सोशल मीडिया दावों पर आधारित है और इसे लेकर एक्टर या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं, वहीं फैंस का एक बड़ा वर्ग अभी भी अक्षय कुमार के सपोर्ट में खड़ा नजर आ रहा है। Akshay Kumar Troll: Naagin-7 में नाग गुरु बनते ही फंसे अक्षय, डायलॉग से ज्यादा नजरों पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

