Tuesday, April 14, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

कन्या महाविद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

कटनी – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 10 से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यकर्मों के आयोजन हेतु निर्देश प्रदान किए गए उक्त निर्देशों के परिपालन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज 14 अप्रेल को महाविद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य के द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके महान विचारों पर प्रकाश डाला गया. जिससे छात्राओं एवं उपस्थित जनों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राचार्य के वक्तव्य ने अम्बेडकर जी के सामाजिक समानता न्याय एवं अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।सर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि