Thursday, May 21, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से हम सब गौरवांवित, देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर मातृशक्तियों के सम्मान समारोह में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन

कटनी। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर आज कटनी की होटल ब्रजवासी रॉयल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवी अहिल्याबाई शौर्य सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर तथा समाज के लिए उपलब्धियां एवं कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

IMG 20250531 WA1713 scaled

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि आज इतनी बड़ी संख्या में कटनी के अलग अलग क्षेत्रों में अपना योगदान देकर समाज को दिशा देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान करने का अवसर भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ।

IMG 20250531 WA1702

श्री टण्डन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं आज यही कारण है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। सरहद की सुरक्षा से लेकर ऑटो चालक तक आज हम महिलाओं की भागीदारी देकर गौरवांवित हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी नॉकरी, खेल, समाजसेवा, व्यवसाय हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। इन सभी की प्रेरणास्रोत के रूप में देवी अहिल्याबाई का नाम सामने आता है जिन्होंने देश में न सिर्फ धार्मिक स्थानों के जीर्णोद्धार वरन समाजसेवा और स्व सहायता समूह जैसे अभियानों तथा समाज की कुरीतियों को खत्म करने अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। हम सब ऐसी देवी अहिल्याबाई की आज 300 वीं जयंती मना रहे हैं। हमारे लिए गौरवपूर्ण है कि रानी अहिल्याबाई ने मध्यप्रदेश की धरती से समाज को नई दिशा दी।

IMG 20250531 WA1709 scaled

कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन ने सम्बोधित करते हुए देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला वहीं महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने देवी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़ी एक कहानी सुना कर सभी को गर्व से ओत प्रोत कर दिया। संचालन कार्यक्रम की जिला संयोजक सुश्री अंकिता तिवारी ने जबकि आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी ने किया। मंच पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सर्व श्री रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, सीमा जैन सोगानी तथा जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय मौजूद थे।

IMG 20250531 WA1694

मातृ शक्तियों के सम्मान की श्रंखला में जिले की महिला शक्तियों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20250531 WA1696

इस अवसर पर समाज सेवा, स्व सहायता समूह, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, गौसेवा, आत्म निर्भर आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को समान्नित किया गया। इस मौके पर शहर में ऑटो चलाने वाली 4 महिलाओं को विशेष रूप से सम्म्मनित किया गया जिन्होंने आत्मनिर्भर बन कर समाज के लिए मिशाल पेश की है। सम्पूर्ण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी की नन्ही बेटी नायरा सरावगी देवी अहिल्याबाई के रूप में मंच पर आकर्षण का केंद्र रही। अंत मे सभी के साथ भाजपा नेताओं ने समूह फोटो लिए। राष्ट्रगान से गरिमामय कार्यक्रम का समापन हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम