Latest

डिलीट नहीं करूंगी, जय जगन्नाथ- BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी की पोस्ट से पार्टी में हड़कंप; धर्मेंद्र प्रधान पर दिया था बड़ा बयान

डिलीट नहीं करूंगी, जय जगन्नाथ- BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी की पोस्ट से पार्टी में हड़कंप; धर्मेंद्र प्रधान पर दिया था बड़ा बयान

डिलीट नहीं करूंगी, जय जगन्नाथ- BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी की पोस्ट से पार्टी में हड़कंप; धर्मेंद्र प्रधान पर दिया था बड़ा बयान

भुवनेश्वर / नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भुवनेश्वर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खलबली मचा दी है।

अर्चिता ने न केवल नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों और सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया, बल्कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट साझा कर दी।

 “डिलीट करने का दबाव है, लेकिन नहीं करूंगी” — आर्चिता का तीखा रुख

अर्चिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर लगाकर लिखा:

“Dharmendra Pradhan resigns amid massive student protests over NEET leak fiasco.”

जब इस पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ा और उन्हें इसे हटाने को कहा गया, तो उन्होंने पोस्ट डिलीट करने से साफ इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के दफ्तर से फोन आने के बाद सांसद अपराजिता सारंगी ने भी अपनी बेटी से पोस्ट हटाने का अनुरोध किया था।

PM मोदी की सेल्फी रील ने रचा इतिहास: 24 घंटे में मिले 303 करोड़ व्यूज; आईशोस्पीड (IShowSpeed) का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त

लेकिन अर्चिता ने एक और सख्त पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“Also, to DP’s PA who is sure to text my mother asking me to delete my previous story — Don’t bother. I won’t delete. Jai Jagannath! Jai Hind.”

(यानी धर्मेंद्र प्रधान के पीए को, जो मेरी मां को मैसेज करके स्टोरी हटाने को कहेंगे — परेशान मत होइए, मैं डिलीट नहीं करूंगी। जय जगन्नाथ! जय हिंद।)

इसके बाद हालांकि आर्चिता का इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया और उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है।

मां और बेटी के रुख में बड़ा विरोधाभास; बीजेपी नेताओं ने जाहिर की नाराजगी

विवाद बढ़ता देख सांसद अपराजिता सारंगी ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कदम उठाना साहस का काम है और वह इस कठिन समय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

हालांकि, बीजेपी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आर्चिता के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है: डिलीट नहीं करूंगी, जय जगन्नाथ- BJP सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी की पोस्ट से पार्टी में हड़कंप; धर्मेंद्र प्रधान पर दिया था बड़ा बयान

  • बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान की प्रतिक्रिया: “धर्मेंद्र प्रधान माटी के बेटे हैं। ओडिशा ने बिहार की बेटी अपराजिता को दो बार सांसद बनाया है। सारंगी को अपने परिवार पर नियंत्रण रखना चाहिए और बेटी के बयान के लिए ओडिशा की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

  • सांसद कार्यालय का बचाव: सांसद के सहायक धनेश्वर बारिक ने आर्चिता का बचाव करते हुए कहा कि हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “उनकी बेटी Gen Z से है और वह अपने बयान पर कायम है, उसे अपनी बात रखने का हक है।”

मां के समर्थन और बेटी के विरोध के इस बिल्कुल अलग रुख ने बीजेपी के भीतर अनुशासन और बयानबाजी को लेकर बहस को और तेज कर दिया है।

Back to top button