Site icon Yashbharat.com

“भुगतना पड़ेगा…” महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी का विपक्ष को सख्त संदेश

pm modi

“भुगतना पड़ेगा…” महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी का विपक्ष को सख्त संदेश। को भारत सरकार की कैबिनेट बैठक में राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

“भुगतना पड़ेगा…” महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी का विपक्ष को सख्त संदेश

 महिला आरक्षण बिल पर तीखी प्रतिक्रिया

महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पास न होने को लेकर सत्ता पक्ष में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल का समर्थन न करके एक बड़ी गलती की है, जिसका राजनीतिक और सामाजिक असर भविष्य में देखने को मिलेगा।

सियासी टकराव और तेज

कैबिनेट बैठक में यह भी माना गया कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर असहमति ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। सत्ता पक्ष का मानना है कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा ऐतिहासिक अवसर था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया।फिलहाल इस मुद्दे को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने की संभावना है, और आने वाले दिनों में यह बड़ा राजनीतिक एजेंडा बन सकता है।

Exit mobile version