Latest

आई मेकअप करते वक्त आंखों का शॉप देना बहुत जरूरी हैआंखों का शेप देना बहुत जरूरी है जिससे आपका आई मेकअप काफी सुंदर नजर आता है

आई मेकअप करते वक्त आंखों का शॉप देना बहुत जरूरी हैआंखों का शेप देना बहुत जरूरी है जिससे आपका आई मेकअप काफी सुंदर नजर आता है

मेकअप की बात करें तो इसमें आई लुक का अहम रोल होता है। वहीं बदलते मेकअप ट्रेंड में आजकल आपने आंखों में टाइट लाइनिंग के बार में तो सुना ही होगा। बता दें कि इस शब्द का प्रयोग बार-बार किया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं टाइट लाइनिंग होती क्या है?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं मेकअप के दौरान टाइट लाइनिंग शब्द का क्या मतलब होता है और इस कांसेप्ट को करने का क्या महत्व होता है। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़ी कुछ रोचक बातें ताकि आपका लुक दिखें खूबसूरत।

आई मेकअप करते वक्त आंखों का शॉप देना बहुत जरूरी हैआंखों का शेप देना बहुत जरूरी है जिससे आपका आई मेकअप काफी सुंदर नजर आता है

क्या होती है टाइट लाइनिंग?
tightlining of eyes

मेकअप में टाइट लाइनिंग आंखों को परफेक्ट तरीके से डिफाइन करने के लिए की जाती है।
बता दें कि टाइट लाइनिंग हमारी आंखों के उपर वाली वॉटर लाइन पर की जाती है।
सटल लुक हो या बोल्ड आई मेकअप, टाइट लाइनिंग करने से आंखों की शेप बिना किसी एक्स्ट्रा कलर का इस्तेमाल किए ही नजर आने लगती है।
इस तकनीक को खासकर सेलिब्रिटी इस्तेमाल करते हैं ताकि कैमरा के आगे उनकी आंखें खूबसूरती के साथ डिफाइन होकर नजर आए।

आई मेकअप करते वक्त आंखों का शॉप देना बहुत जरूरी हैआंखों का शेप देना बहुत जरूरी है जिससे आपका आई मेकअप काफी सुंदर नजर आता है

कैसे करते हैं टाइट लाइनिंग?

  • टाइट लाइनिंग करने के लिए आपको केवल एक चीज की आवश्यकता होती है।
  • बता दें कि इसके लिए आपको ब्लैक कलर की काजल पेंसिल ही चाहिए।
  • आंखों के नीचे हम जिस तरह वॉटर लाइन पर काजल लगाते हैं, ठीक उसी तरह से आंखों के ऊपर की लाइन पर अन्दर की तरफ आप काजल को लगाएं।
  • ध्यान रहे कि काजल का केवल एक कोट ही लगायें ताकि आंखें डिफाइन हो जाएं।
  • ओवर लाइनिंग बिल्कुल भी न करें अन्यथा आपका पूरा आई लुक बिगड़ जाएगा और मेकअप लुक भी ख़राब नजर आएगा।

  • अगर आपकी आंखें सेंसिटिव है तो टाइट लाइनिंग को आप अवॉयड कर सकती हैं।

  • टाइट लाइनिंग करते समय हाथों के हलके दबाव का ही इस्तेमाल करें ताकि आपकी आंखों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।
  • आई मेकअप के लिए किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पीछे की ओर दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें।

Back to top button