चाहे विधायक का बेटा हो या किसी का भी बेटा हो, यह किसी ने अधिकार नहीं दिया कि वे आपराधिक कृत्य करेंगे:VD शर्मा

चाहे विधायक का बेटा हो या किसी का भी बेटा हो, यह किसी ने अधिकार नहीं दिया कि वे आपराधिक कृत्य करेंगे:VD शर्मा

देवास। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्धाक्ष शुक्ला द्वारा देवास की चामुंडा टेकरी पर मंदिर से पुजारी से मारपीट के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा VD ने साफ कहा है कि चाहे विधायक का बेटा हो या किसी का भी बेटा हो, यह किसी ने अधिकार नहीं दिया कि वे आपराधिक कृत्य करेंगे।

इस मामले में जो वाहन चिन्हित किए गए हैं उनके नंबर एमपी 13 जेडडी 0111, एमपी 41 सीबी 3024, एमपी 09 जेडडब्ल्यू 3052, एमपी 09 जेडडब्ल्यू 9065, एमपी 09 डब्ल्यूएल 0009 (इस वाहन से रूद्राक्ष आया था, जो परिवार के नाम से है), एमपी 09 जेडएन 2222, एमपी 43 सीबी 0961 हैं।

विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रूद्राक्ष के मामले में पुलिस ने वाहन एमपी 09 डब्ल्यूएल 0009 चिह्नित किया है। उक्त वाहन पुलिस जब्त करेगी। मामले में अब तक सात वाहन चिह्नित हुए हैं, जिनमें से चार को जब्त किया गया है। इनके मालिकों को पुलिस ने नोटिस भेजा है। मोटर व्हीकल एक्ट के साथ ही बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है

सबूत जुटा रहे हैं

मालिकों व चालकों पर केस दर्ज

विधायक का बेटा हो या कोई भी, आपराधिक कृत्य पर कार्रवाई होगी

↑
Exit mobile version