Site icon

उमरिया सड़क हादसा: मंसूरी पेट्रोल पंप के पास अर्टिगा और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 6 घायल; तीन की हालत गंभीर

उमरिया सड़क हादसा। मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे अर्टिगा और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा वाहन में लोरहा निवासी प्रकाश यादव, गोलू यादव और रघु यादव सवार थे। दुर्घटना में तीनों घायल हुए हैं। वहीं बोलेरो वाहन कटनी से बिरसिंहपुर की ओर जा रहा था। इसमें पाली निवासी केदार सराफ, सुशील सोनी और राजेश कोल सवार थे। ये तीनों भी हादसे में घायल हुए हैं।

उमरिया सड़क हादसा अपडेट: स्कूल जा रही 11वीं की दो छात्राएं गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रिफर

बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

 

उमरिया सड़क हादसा की वजह स्पष्ट नहीं

 

दुर्घटना हाईवे के उस स्थान पर हुई, जिसे क्षेत्र में एक्सीडेंटल पॉइंट के रूप में जाना जाता है। दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह चालकों की चूक मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ न्यूज अपडेट के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं: 👇

https://www.facebook.com/share/1GRXNMbiuB/

Exit mobile version