Diwali 2025 कब है? अभी जान लें दिवाली का सही दिन और तारीख

dipawali

Diwali 2025 कब है? अभी जान लें दिवाली का सही दिन और तारीख।  दिवाली हिंदू धर्म के दो प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल दिवाली का पर्व कार्तिक माह (Kartik Month) की अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi) को मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी (Laxmi Pujan) की पूजा की जाती है. जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर एक नहीं दो लड्डू चाहिए थे-अब मिलेगा 1 किलो गिफ्ट, MP में ग्रामीण की शिकायत बनी चर्चा का विषय

Diwali 2025 कब है? अभी जान लें दिवाली का सही दिन और तारीख
दिवाली का पर्व पांच दिनों का उत्सव है जिसकी शुरुआत धनत्रयोदशी से होती है, दूसरे दिन नकर चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन (दिवाली), गोवर्धन पूजा और आखिरी दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दौरान देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

Diwali साल 2025 में दिवाली कब?

साल 2025 में दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. पांच दिवसीय पर्व में दिवाली का विशेष महत्व है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. दीवाली का अर्थ है दीपों का उत्सव. इस दिन सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी पूजा की जाती है. प्रदोष काल और अमावस्या तिथि को दिवाली पूजा के लिए विशेष माना जाता है.

Kartik Amawasya कार्तिक अमावस्या 2025 कब?

अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर, 2025 को सोमवार दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी. जो 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी.

दिवाली 2025 पर लक्ष्मी पूजन का समय

  •  लक्ष्मी पूजन का समय शाम 7.08 मिनट से लेकर रात 8.18 मिनट तक रहेगा.
  • प्रदोष काल शाम 5 बजकर 46 मिनट लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
  • वृषभ काल शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा
इसे भी पढ़ें-  शहर में मसीही समाज ने मनाया स्मरण दिवस, बरगवां के द्वारका सिटी स्थित कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्रों पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

दिवाली 2025

  • दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ कुल के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है.
  • इस दिन लोग घरों को, दुकानों को गेंदे के फूल से सजाते हैं.
  • श्री गणेश व देवी लक्ष्मी की सुन्दर रेशमी वस्त्रों व आभूषणों से सजाकर उनकी मूर्तियों को स्थापित किया जाता है.
  • शुभ मुहूर्त में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन किया जाता है Diwali 2025 कब है? अभी जान लें दिवाली का सही दिन और तारीख