मध्यप्रदेश

Weather Update : ताप्ती नदी में भी बाढ़: निलचे घाट और हाथी पत्थर जलमग्न

Madhya Pradesh Weather Update : मालवा-निमाड़। मध्य प्रदेश में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

बुधवार सुबह से बुरहानपुर, खरगोन और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-नालों में उफान आ गया है।

ताप्ती नदी में भी बाढ़ आ गई है। बुरहानपुर में ताप्ती के निलचे घाट और हाथी पत्थर जलमग्न हो गए हैं।

बारिश से अंचल में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया है। उधर बहुत दिनों बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

बड़वानी के सेंधवा में रिमझिम फहारों का दौर जारी है, वहीं खरगोन में भी तेज बारिश हो रही है।

यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी।

News Updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम