katniमध्यप्रदेश

पशु प्रेमियों ने  ट्रेन हादसे में घायल स्ट्रीट डॉग का रेस्क्यू कर किया उपचार

पशु प्रेमियों ने  ट्रेन हादसे में घायल स्ट्रीट डॉग का रेस्क्यू कर किया उपचा

कटनी (मध्य प्रदेश) में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम स्ट्रीट डॉग ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पशु प्रेमियों एवं रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डॉग को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर में शिवकन्या फाउंडेशन में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बच्चे को लेने उज्जैन से रक्षक ( Guardians of Animals ) टीम के अज़ीम क़ुरैशी  लेने कटनी आये ।

इस रेस्क्यू कार्य में  विशेष योगदान रहा: – दीपक वर्मा ,मनीष साहू , रोमी नायक, मीना भारद्वाज मेडम, राहुल शुक्ला , युबराज पटेल का रहा l

फिलहाल डॉग की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पशु प्रेमियों का कहना है की यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि सड़क और रेलवे के आसपास रहने वाले बेजुबान जानवर कितने जोखिम में होते हैं।साथ ही, आम नागरिकों से अनुरोध है कि घायल या संकट में पड़े जानवरों को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत मदद के लिए आगे आएं।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि