वक्फ संशोधन बिल: राज्यसभा में चर्चा जारी, विपक्ष में फूट,उद्धव ठाकरे ने कहा बिल में कुछ बदलाव बहुत अच्छे

Screenshot 20250403 161751 Chrome

वक्फ संशोधन बिल: राज्यसभा में चर्चा जारी, विपक्ष में फूट,उद्धव ठाकरे ने कहा बिल में कुछ बदलाव बहुत अच्छे। लोकसभा में पारित होने के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उच्च सदन में बिल पेश किया। अब चर्चा के बाद वोटिंग होगी। इस बीच, बिल को लेकर विपक्ष में फूट पड़ती नजर आ रही है।

उद्धव ठाकरे ने बिल की आड़ में भाजपा पर निशाना साधा, लेकिन यह भी कहा कि बिल में कुछ बदलाव बहुत अच्छे भी हैं। इससे पहले लोकसभा में 12 घंटे चली मैराथन बहस के बाद वोटिंग हुई और बिल पास हो गया। विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। इसे मोदी सरकार की एक और बड़ी जीत बताया जा रहा है।

भाजपा ने जबरन पारित करवाया बिल: सोनिया गांधी

गुरुवार सुबह दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा ने वक्फ बिल को लोकसभा में जबरदस्ती पारित करवाया है। यह बिल संविधान पर खुला हमला है। भाजपा इस तरह से ध्रुवीकरण करना चाहती है।

ओवैसी ने फाड़ा बिल, शाह बोले- सभी को मानना पड़ेगा

  • लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान कई उल्लेखनीय पल भी आए। जैसे AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल को मुस्लिमों की तौहीन बताते हुए इसकी प्रति फाड़ दी।
इसे भी पढ़ें-  50% से कम रहा बोर्ड रिजल्ट तो रुकेगी इंक्रीमेंट: मप्र स्कूल शिक्षा विभाग का कड़ा आदेश, प्राचार्य और शिक्षकों पर तय होगी जवाबदेही

ओवैसी ने फाड़ा बिल, शाह बोले- सभी को मानना पड़ेगा

  • लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान कई उल्लेखनीय पल भी आए। जैसे AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल को मुस्लिमों की तौहीन बताते हुए इसकी प्रति फाड़ दी।