indian railways job’s भारतीय रेलवे में करना चाहते हैं जॉब? भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी

Indian Railway Sarkari Jobs and Bharti min

indian railways job’s में अगर जॉब करना चाहते हैं तो यह खबर महत्वपूर्ण है। रेलवे में भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे में भर्तियों के लिए यह वार्षिक कैलेंडर में कब कौन सी भर्ती होगी यह बताया गया है।

रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड का वार्षिक कलेण्डर जारी किया गया है इसकी जानकारी देश के रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा द्वारा रेलवे में भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर इस प्रकार रहेगा।

1. जनवरी–मार्च (सहायक लोको पायलट)
2. अप्रैल–जून (तकनीशियन)
3. जुलाई–सितंबर
(अ). गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, स्नातक स्तर (लेवल 4, 5 एवं 6)
(ब) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, पूर्व स्नातक स्तर (लेवल 2 एवं 3)
(स) जूनियर इंजीनियर
(द) पैरा मेडिकल स्टॉफ
4. अक्टूबर–दिसंबर
(अ) लेवल 1
(ब) मंत्रालयिक एवं अन्य श्रेणियां

इन नियमित भर्तियों के लाभ 

• यदि कोई एक प्रयास में उत्तीर्ण नहीं हो सका तो अधिक अवसर
• हर साल पात्र बनने वालों को समान अवसर
• चयनित लोगों के लिए बेहतर करियर प्रगति
• तेज़ भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियाँ
• रेलवे द्वारा रिक्तियों का अधिक सही आकलन
• आरआरबी/आरआरसी द्वारा पैनल में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्ति और प्रशिक्षण।

इसे भी पढ़ें-  रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 'विरोध प्रदर्शनों' की तस्वीरें हटाने पर विवाद: बीकानेर हाउस प्रबंधन पर सेंसरशिप का आरोप, प्रियंका गांधी बोलीं- "सत्ता जब डरती है, ताकत खो देती है"