
कटनी। श्री 1008 शांति विद्यासागर महाराज रात्रिकालीन पाठशाला रूंगटा कॉलोनी द्वारा आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का दीक्षा दिवस बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया हैं इस अवसर पर पाठशाला के बालक-बालिकाओं ने प्रभात फेरी निकालकर आचार्य श्री जी के संदेश इंडिया नहीं भारत कहो स्वदेशी बनो एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुये श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन बड़े मंदिर के बालक-बालिकाओं द्वारा आचार्य श्री जी के पूजन के साथ आरती की गई। इस अवसर पर मंजू दीदी, शिवी दीदी, रूची दीदी, शिमला जैन, ज्योति जैन, रूची जैन, दीप्ति जैन, माया जैन के साथ बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएॅ उपस्थित रहें नगर के सभी जैन मंदिरों में आचार्य श्री जी की विशेष पूजा की गई।








