Friday, May 22, 2026
Latest:
katniLatest

स्थानीय जनों की समस्याओं का निराकरण करने पहुँची महापौर प्रीति संजीव सूरी, शिवाजी नगर में सीवेज से क्षतिग्रस्त डब्ल्यूबीएम रोड का निरीक्षण कर मरम्मत हेतु दिये निर्देश

कटनी। इंदिरा गांधी वार्ड के शिव नगर में सीवेज कार्य के दौरान डब्लूबीएम रोड के जर्जर होने के कारण वार्ड वासियों को वर्षा से आ रही अत्यधिक समस्याओं को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा दिनांक 30 जून को उक्त स्थल पहुँच क्षतिग्रस्त रोड़ का निरीक्षण कर संबंधित सीवेज कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूर्व की भांति डब्लूबीएम रोड बनाते हुए आवागमन हेतु सुलभ बनाने के सख़्त निर्देश दिये,साथ ही सीवेज से क्षतिग्रस्त ऐसे स्थल अथवा रोड को चिन्हित कर जहां दुर्घटना होने की संभावना है वहाँ प्राथमिकता के साथ वैकल्पिक व्यवस्था,मरम्मत कार्य कराने के निर्देश भी दिये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहा कि रोड को बैठक लेने के बाद डामरीकरण कराया जायेगा, इस दौरान स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी ,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,पार्षद शकुंतला सोनी ,सीमा श्रीवास्तव,सुरेंद्र गुप्ता,उपयंत्री अश्वनी पांडेय एवं स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम