Site icon Yashbharat.com

विद्यालोक सेवा फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान: ठंड से कांपते ग्राम वासियों और झुग्गीवासियों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

IMG 20241209 WA0052

विद्यालोक सेवा फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान: ठंड से कांपते ग्राम वासियों और झुग्गीवासियों के चेहरों पर लौटाई मुस्का

कटनी -शहर के झंझरी क्षेत्र और आदर्श ग्राम बंडा की सर्द हवाओं में जब ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया, तब विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने एक ऐसा काम किया, जिसने उन जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान ला दी। 8 दिसंबर 2024 को फाउंडेशन ने इन क्षेत्रों में कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरिजीत खरे ने बताया, “हम 2019 से इस कार्य को कर रहे हैं, ताकि ठंड में ठिठुरते लोगों को राहत दी जा सके।” शहर के झिंझरी क्षेत्र केझुग्गी झोपड़ी निवासियों ने बताया कि वे ठंड से काफी परेशान हैं और उनके पास न गर्म कपड़े हैं, न कंबल हैं। विद्या लोक सेवा फाउंडेशन के द्वारा कंबल मिलते ही उनकी आंखों में राहत और खुशी की चमक साफ झलक रही थी।

इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बालमुकुंद मिश्र, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर भाविनी, शिभु जॉन, आशीष चतुर्वेदी,अमित कनकने, सत्यम्, ऋचा त्रिपाठी, प्रभात विश्वकर्मा , रिया मंगलानी, हर्षिता शुक्ला, अमन दहिया, पलक जैन, सपना जैन, निखिल, हर्ष आहूजा, विपांशु, ज्योति विश्वकर्मा, अनुज, स्वाति सोनी, रवि सुहाने, अमन सुहाने, और आशु निषाद ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था के इस अभियान ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज के हर व्यक्ति की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जाए, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया।

Exit mobile version