Site icon Yashbharat.com

Video : PM Modi के पैर छूने आया कार्यकर्ता, मोदी भी पलटे और पैर छूकर किया प्रणाम

24 03 2021 pm modi kanthi rally

PM Modi Kanthi Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। सभी पार्टियों ने अपनी कमर ली है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। साथ ही चुनावी रैलियां कर जनता को अपने पार्टी के विधायकों के पक्ष में वोट को मजबूत करने में लगे हैं। इधर राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांथी चुनाव रैली में एक अनूठा नजारा देखने को मिला।

यहां मंच पर पार्टी का एक कार्यकर्ता पीएम मोदी के पैर छूने आगे बढ़ा। मोदी भी पलटकर उनकी तरफ बढ़ें और पैर छूकर प्रणाम किया। बीजेपी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पार्टी ने लिखा है कि भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति सम्मान संस्कार का भाव रहता है।

इधर रैली में पीएम मोदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बेहद गरजे। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल ने पूरे भारत को वंदे मातरम की भावना में बांधा है, उस बंगाल में ममता दीदी ‘बोहिरागोतो’ की बात कर रही हैं। मोदी ने कहा, दीदी के राज में यहां हिंसा और बम धमाकों की खबर आती है। पूरे-पूरे घर उड़ जाते है धमाकों से और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है। इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा।

भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है।

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान मंच पर जब एक भाजपा कार्यकर्ता पैर छूने आया, तो पीएम श्री @narendramodi ने भी पैर छूकर कार्यकर्ता का अभिवादन किया।#BanglarUnnotiteBJPChai pic.twitter.com/QDGSKNqbBb

Exit mobile version