Site icon Yashbharat.com

VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो गया सिर्फ नाक को ढकने वाला मास्क, लोगों ने ली चुटकी

20210329 185514

दुनियाभर में कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से ही मास्क जरूरी हो गया है। सभी देशों में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इस बीच, मार्केट में तरह-तरह के मास्क्स भी आ गए हैं।

अब एक ऐसा मास्क आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।

दरअसल, यह मास्क अभी तक के मास्क से काफी अलग है और इसी के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी काफी बात कर रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं।

हाल ही में ट्विटर पर एक बुजुर्ग शख्स और महिला ऐसा मास्क पहने हुए दिखाई दिए थे, जिसमें उनकी सिर्फ नाक ही ढकी थी। यह वीडियो न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ट्विटर पर शेयर किया था।

वीडियो के अपलोड होने के बाद यह काफी वायरल हो गया था। लोग अलग-अलग कॉमेंट्स करके मजे लेने में लग गए।

नोज ओनली मास्क को मैक्सिको के रिसर्चर्स ने बनाया है, ताकि लोगों को खाना खाते समय मास्क की वजह से कोई परेशानी न आए। दावा किया गया है कि खाना खाते समय कोरोना का बचाव भी होता है और आप आराम से बिना मास्क निकाले खाना भी खा सकते हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स एक खुली जगह पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां वे नोज मास्क पहनकर खाना खाते हैं।

एक यूजर ने लिखा कि मुझे पहले लगा कि यह खबर ऐसे ही कहीं से होगी, लेकिन जब मैंने फिर से चेक किया तो रॉयटर्स की निकली। वहीं, एक और यूजर ने एक मास्क की फोटो शेयर की, जिसमें एक लड़की ने मास्क पहन रखा था जोकि मुंह से फटा हुआ था। वह इसके जरिए से खाती हुई दिख रही थी। फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि चीन ने इसे सबसे पहले बनाया।

Exit mobile version