Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATURED

VIDEO: प्राथमिक स्कूल पहुंचकर PM मोदी ने किया बच्चों संग संवाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पीएम सेना के हेलीकॉप्टर में बैठ कर डीएलडब्‍ल्‍यू गए जहां से वह नरउर गांव रवाना हो गए।

नरउर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों संग संवाद कर उनको प्रेरित किया तो बच्चो ने भी गुलाब का फूल भेंट कर उनको जन्‍मदिन की बधाई दी। संवाद कार्यक्रम के बाद पीएम डीरेका गेस्‍ट हाउस के लिए रवाना हो गए।

डीरेका से पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नरउर गांव शाम साढ़े पांच बजे रवाना हो गए। यहां वह एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ बातचीत करेंगे, जिन्हें गैर-लाभकारी संगठन ‘रूम टू रीड’ द्वारा सहायता दी जा रही है। बाद में देर शाम डीएलडब्ल्यू परिसर में प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी की बात

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने पूछा कि, आप लोग कहां आंगनवाड़ी चलाती हैं। जब तक सभी जवाब देतीं तब तक पीएम ने खुद ही बताया कि आप लोग आंगनबाड़ी केन्द्र यशोदा भवन में चलाती हैं। साथ ही आंगनबाडी के मानदेय बढने पर पूछा कि, आप लोग खुश हैं। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह अब खुश हैं।

जब पीएम ने मानदेय बढने की बाबत पूछा तो सभी ने बताया कि ऑनलाइन पता चला। जब पीएम ने कहा कि मुझसे मिलकर कैसा लगा तो सभी ने एक स्‍वर में जबाब दिया- अच्छा।

इसके बाद पीएम ने पूछा कि आप लोग आगे भी कार्य करेंगी तो सभी ने हां में जवाब दिया। आखिर में सभी से पीएम ने कहा कि आप लोग यशोदा माँ बन जाइये।

pm%20modi(1)

प्रधानमंत्री यहां पर अपना जन्‍मदिन मनाने के साथ बाबा विश्‍वनाथ दरबार में हाजिरी तो लगाएंगे ही साथ ही रात्रि प्रवास करने के दौरान शहर भ्रमण भी कर सकते हैं।

सरकारी स्कूल के बच्चों से की ‘मन की बात’

पीएम काशी प्रवास पहले दिन 17 सितंबर की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नरउर गांव के सरकारी स्कूल में जाकर वहां के 200 बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए पीएम उनसे संवाद भी किया। यह आयोजन कई लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। एक ओर जहां वे बच्चों से अपने मन की बात साझा की तो वहीं बच्चे भी बिना रोकटोक से अपने मन की बात कहे।

संवाद के दौरान पीएम से नागेपुर के एक बच्चे ने कहा कि, आप ने हमारे गांव को भी गोद लिया हैं पर आए नहीं, जिसपर पीएम ने उस बच्चे को समय का अभाव बताते हुए कहा कि जल्‍द आएंगे, साथ ही सभी बच्चों को अपने लिए श्रम करने की भी सलाह दी।

जन्मदिन पर वह बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे। बदलते बनारस की झलक लेने के लिए नगर भ्रमण भी संभव है। इससे पहले पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने काशी में हवन किया। वहीं वाराणसी के दालमंडी के मुस्लिम इलाके में भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की है। narendra%20modi%20in%20varanasi

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply