Saturday, May 2, 2026
katni

VIDEO: जब मंत्री संजय पाठक ने मोबाइल से किया आंदोलनकारियों को संबोधित,कहा-सीएम के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

कटनी। वर्षों से शासकीय अथवा गैर शासकीय भूमि पर रह है सैकड़ों लोगों ने आज कटनी जन सेवा समिति के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया तथा सरकार से जिस भूमि पर वह काबिज हैं उसके मालिकाना हक की मांग की। कचहरी चौक से इन प्रदर्शनकारियों के जुलूस राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक के निवास पर जा पहुंचा। राज्यमन्त्री श्री पाठक भोपाल में थे।

 

लिहाजा निवास पर आए प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व कर रहे जन सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कोष्टा ने यहां उपस्थित मंत्री जी के स्टाफ को जानकारी दी। प्रदर्शनकारी जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं थीं ये सभी मंत्री श्री पाठक से न मिल पाने से निराश हो गए। इस बीच मौजूद स्टाफ ने श्री पाठक को फोन पर अवगत कराया। जिसके बाद राज्यमन्त्री संजय पाठक ने इन मांग लेकर पहुंचे इन लोगों को मोबाइल के द्वारा सम्बोधित करने की इच्छा जताई। आनन फानन माइक स्पीकर मंगवाया गया। फिर राज्यमन्त्री श्री पाठक ने भोपाल से ही इन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।

7c453f89 aad1 42ba b7f4 04bc95a13c6b
मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत, केबिनेट में भी लाने का आश्वासन
मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने मौजूद प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी मांग जायज हैं। जब स्वयं मुख्यमंत्री जी की भी हर गरीब को घर और जमीन देने की मंशा है तो जिले ही नहीं प्रदेश में ऐसे हजारों परिवार हैं जो वर्षों से शासकीय अथवा रिक्त पड़ी भूमि पर अपने घर बना कर रह रहे हैं। ऐसे परिवारों को उस स्थान का मालिकाना हक मिलना चाहिए। मंत्री श्री पाठक ने कहा कि वह इस सम्बंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अवगत कराएंगे साथ ही केबिनेट में भी यह प्रस्ताव लाएंगे। श्री पाठक के इस आश्वासन के बाद उनके घर पहुंचे प्रदर्शनकारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन सभी ने जोरदार नारे लगा कर मंत्री श्री पाठक का आभार जताया। श्री पाठक ने न सिर्फ इन लोगों को आश्वस्त किया वरन इस मुद्दे को उठाने के लिए जन सेवा समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्यों की भी सराहना की तथा कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिस पर सरकार का ध्यानाकृष्ट करने के लिए समिति के सदस्‍यों की प्रशंसा की । मंत्री श्री पाठक ने केवल  आश्वासन ही नहीं दिया वरन उनके निवास पहुंचे सभी प्रदर्शनकारियों के भोजन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

65200fd6 f49b 480c b5f7 acafb031b99e

फ़ार्म भरवाए गए

गौरतलब है कि जन सेवा समिति के सदस्यों ने जिले के उन तमाम लोगों को पट्टा देने की मांग रखी है जो लंवे समय से शासकीय और गैर शासकीय जमीन पर मकान बना कर रह रहे हैं। जन सेवा समिति के मुताबिक ये लोग भी उतने हीं हकदार हैं जितना कि सिंधी समुदाय। गरीबों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए जन सेवा समिति ने सोमवार को महा रैली का आयोजन किया गया।  इसके लिए बकायदा उन तमाम लोगों से फ़ार्म भरवाए गए हैं जो लंबे समय से शासाकीय और गैर शासकीय जमीन पर रह रहे हैं। जन सेवा समिति के संयोजक छेदीलाल कोष्टा ने पत्रकार वार्ता कर इन तमाम चीजों की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पूरे जिले के लोग फ़ार्म भर कर घंटाघर मे आयोजित महारैली मे शामिल होंगे जिसके बाद सभी के फ़ार्म को एस डी एम के जरिए मांग पत्र बना कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा जाएगा ताकि सरकार इन गरीबों की ओर भी ध्यान दे और सभी लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिल सके।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply