FEATUREDkatniअजब गजबमहाकौशल की खबरें

VIDEO: कटनी के लखापतेरी समीप ग्राम बंडा में पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढे से निकल रहा गर्म पानी

कटनी। लखापतेरी के पास ग्राम बंडा में आज दोपहर जमीन से अचानक लावा जैसा पानी कीचड़ निकलने से दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत लखापतेरी में एक रिक्त भूमि पर व्रक्षारोपण के लिए गड्ढे खोदे गए थे। इन्हीं में से एक गड्ढे में अचानक आज दोपहर, कीचड़ के साथ गर्म पानी बाहर आने लगा।

आसपास की जमीन भी काफी गर्म हो गई। बारिश के कारण जमीन गीली है। बावजूद अभी भी इस गड्ढे से लावा की भांति कीचड़ उबल रहा है। बड़ी संख्या में तमाशबीन भी यहां मौजूद हैं।

ग्राम के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने माइनिंग विभाग को अवगत करा दिया है। माइनिंग के साथ जबलपूर से भूगर्भ एक्सपर्ट की टीम भी बंडा पहुंच रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply