कटनी। कोई बिल्डिंग पर चढ़ा था तो कोई पेड़ पर, किसी ने बाउंड्रीवॉल को ही गैलरी बना लिया था। प्रत्येक चौके छक्के पर आसमान में होती रंग बिरंगी आतिशबाजी, दूधिया रोशनी में पल पल का लाइव नजारा औऱ प्रत्येक बाल के एक्सन रिप्ले, कचहरी चौक पर पैर रखने की जगह नहीं। ग्राउंड के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़। पुरुषों के साथ महिलाओं की देर रात तक ग्राउंड में उपस्थिति।
यह सब सुनकर या तो आपका ध्यान आईपीएल की तरफ जाएगा या फिर किसी अंतराष्ट्रीय टी 20 की तरफ, लेकिन रविवार की शाम यह नजारा था कटनी के फारेस्टर खेल मैदान का था, जहां हो रहा था सायना इन्विटेशनल कप क्रिकेट का फाइनल, महामुकाबला
ऐतिहासिक बन गया महामुकाबला
सचमुच यह फाइनल ऐतिहासिक ग्रेंड फिनाले बन गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में फ्लड लाइट में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने इंडियन आर्मी को 2 विकेट से पराजित कर चमचमाती सायना ट्राफी पर कब्जा किया।
अन्तिम ओवर तक रोमांच चरम पर
अन्तिम ओवर तक चले इस महामुकाबले में 4 गेंद रहते ही पंजाब ने 132 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 5लाख से अधिक की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट प्रदेश का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन गया। जिसे पिछले 8 दिनों में लाखों लोगों ने देखा।
फाइनल में लगभग 30 हजार लोगों की उपस्थिति
आज हुए फाइनल मुकाबले को ही करीब 30 हजार लोगों ने देखा। यादगार बने सायना इन्विटेशनल कप में आयोजक सायना क्रिकेट एकेडमिक और राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक तथा उनकी टीम ने जिस मेहनत और लगन के साथ इस टूर्नामेंट को आयोजित किया कटनी के प्रत्येक नागरिकों के लिए वह गौरवमयी बन गया।
हर शख्स ने कहा वेलडन
ग्राउंड पर मौजूद हर वर्ग हर उम्र के लोगों तथा खेल में रुचि रखने वाले हर शख्स ने इसकी खूब प्रशंसा की तो वहीं रणजी ओर इंटरनेशनल प्लेयर्स ने भी इसे बेहद रोमांचक बताया।
इंटरनेशनल प्लेयर्स ने की सराहना
खिलाड़ियों का सायना कप ने दिल जीता तो कटनी की जनता ने जिस जोशोखरोश से प्लेयर्स की हौसलाअफजाई की वह इससे पहले कटनी में किसी भी टूर्नामेंट में नजर नहीं आई। पहले दिन से लेकर आज तक बल्ले ओर बाल के बीच जबरदस्त संघर्ष ने लोगों को खूब उत्साहित किया।
प्रत्येक दिन मंत्री संजय पाठक औऱ सायना क्रिक्रेट एकेडमी ने की मेहनत
टूर्नामेंट के लगभग प्रत्येक दिन मंत्री संजय पाठक ग्राउंड पर पहुंचे तो वहीं उनकी टीम सायना क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सन्दीप बाजपेयी के नेतृत्व में दिन रात एक कर इस सफल आयोजन के साथ खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
अंतराष्ट्रीय स्तर से कम नहीं, सबने की सराहना
ग्राउंड स्टाफ से लेकर टेंट, साजो सामान, लाइटिंग आतिशबाजी, स्कोरर, लाइव प्रसारण सब कुछ किसी भी अंतराष्ट्रीय स्तर से कम नजर नहीं आया। टूर्नामेंट के शुभारम्भ के दिन पहुंचे मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष निशीथ पटैल, महापौर शशांक श्रीवास्तव ने मुक्त कंठ से इस आयोजन की प्रशंसा की तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी यहां शिरकत करते हुए आयोजन को जमकर सराहा वहीं आज फाइनल में भी एमपीसीसी के अध्यक्ष श्री पटैल तथा उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, नगर निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला आदि ने इस आयोजन की ऐतिहासिक बताया साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन सिर्फ संजय पाठक ही करा सकते हैं जिनकी पूरी टीम जिस मेहनत और लगन से काम करती है वह दूसरों को प्रेरणा देती है। सायना क्रिकेट एकेडमी में एमआईसी मेम्बर मनीष पाठक, आशीष पाठक, अनुज तिवारी, निक्कू सलूजा, दीपक जैन गुड्डा जैन आदि ने तन्मयता के साथ इस महामुक़ाबले की सफलता के लिए दिन रात मेहनत की।
बेहतरीन कॉमेंट्री औऱ एम्पायरिंग
बेतरीन कॉमेंट्री, विश्व स्तर की एम्पायरिंग ने दूर देश अफगानिस्तान को भी प्रभावित किया। आज फाइनल में हर वर्ग के लोग फारेस्टर खेल मैदान में क्रिकेट का यह लाइव नजारा देख काफी खुश हुए। मैदान में देर रात तक चले पुरुस्कार वितरण में विजयी और पराजित टीम को खिताब मिले तो वहीं शहर के वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान स्वयं राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया।
इस दौरान पुलिस विभाग ने बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ लोगों का दिल जीत लिया, तो वहीं नगर निगम, विधुत विभाग ने भी अपनी व्यवस्था से लोगों की प्रशंसा बटोरी। सभी प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोगी यों का मंत्री संजय पाठक और आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया।
ऑडियो वीडियो इफेक्ट ने भरा रोमांच
सबसे ज्यादा चर्चा रही मैच के लाइव शो इसके विज्ञापन और ऑडियो वीडियो इफेक्ट की जिसे राजेश गौतम मामा ने अथक मेहनत से तैयार किया था। ग्राउंड पर इन इफेक्ट्स ने इस टूर्नामेंट को इन्टरनेशनल लुक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
























Leave a Reply