विहिप बजरंग दल की जिला कार्य समिति की बैठक हुई संपन्नविभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक में बनी रणनीति

विहिप बजरंग दल की जिला कार्य समिति की बैठक हुई संपन्नविभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक में बनी रणनीत
कटनी -विहिप बजरंग दल की जिला कार्यसमिति की बैठक विगत दिवस रविवार को जिला मंत्री के सानिध्य में आयोजित की गई बैठक में सभी जिला पद अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई ओम के उच्चारण के साथ विजयमहा मंत्र का जाप कर बैठक की कार्यवाही शुरू की गई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई संगठन का व्यापक विस्तार हो ऐसा जिले की कार्यसमिति में निर्णय लिया गया
बाबा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 29 जुलाई को
जैसा कि विहिप बजरंग दल के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ता बाबा अमरनाथ की यात्रा करते है इस वर्ष भी निर्धारित तिथि 29 जुलाई को बाबा अमर नाथ की यात्रा प्रारंभ होगी जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बाबा अमरनाथ यात्रा पर निकलेंगे इस विषय को लेकर यात्रा प्रभारी एवं यात्रा सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ता बाबा अमरनाथ की यात्रा में प्रस्थान करे ऐसा प्रयास किया गया
विहिप अखंड भारत संकल्प दिवस पर करेगा कार्यक्रम आयोजित
जिला मंत्री राहुल दुबे ने बैठक में कहा कि आजादी के पूर्व हमारा पूरा देश अखंड था आजादी के ठीक एक दिन पहले इस देश के दो भाग हुए उसके बाद भी देश का बटवारा हुआ जिससे हमारा देश खंड खंड हुआ उसी देश को एक बार फिर अखंड बनाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रयासरत है पूरे देश में अखंड भारत संकल्प दिवस को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे जहां लोगों को जागरूक किया जाएगा इसी तारतम्य में हमारे जिले में भी सभी 12 प्रखंडों में 12,13,14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा जिले के सभी विद्यालय महा विद्यालय कार्यकर्ता जा जा कर इस भारत एक बार पुनः भारत को अखंड बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
कृष्ण जन्माष्टमी विहिप स्थापना दिवस पर होगे जिले भर में कार्यक्रम
गौरतलब हो कि पूर्व में भी विहिप बजरंग दल स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम करता चला आ रहा है इस वर्ष भी जिले में कृष्ण जन्माष्टमी 16 जुलाई से स्थापना दिवस कार्यक्रम एक सप्ताह होगे प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे सभा बाइक रैली संचलन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा
25 जुलाई को होगा बजरंग दल का लेंड जिहाद के विरूद्ध एवं गौ रक्षा हेतू जन आंदोलन
जिला मंत्री राहुल दुबे ने बताया कि आगामी 25 जुलाई से जिले में एक विशाल जन आंदोलन का शुभारंभ होगा यह आंदोलन लब जिहाद लैंड जिहाद को लेकर शुरू होगा लव जिहाद लैंड जिहाद ने आज जिले में पूरी तरह अपने पैर पसार लिए है आए दिन लव जिहाद जैसी घटनाएं सामने आती है लैंड जिहाद का तो ये आलम है कि हर तरफ अवैध कब्जा कर जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है इसको रोकने के लिए एक विशाल जन आंदोलन विहिप बजरंग दल के तत्वाधान में आगामी समय शुरू होगा प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने का काम संगठन करेगा ताकि इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके
वृहद बैठक वर्ग का होगा आयोजन
आपको बता दें कि आगामी 19,20 जुलाई को विहिप बजरंग दल एक बृहद बैठक वर्ग का आयोजन करेगा जिसमें जिले के सभी 12 प्रखंड जिला पद अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे वर्ग बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा यह वर्ग दो दिनों तक चलेगा साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई बैठक में सनातन से संबंधित एवं गौ वंश की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई बैठक में इस दौरान समस्त जिला पद अधिकारी मौजूद रहे








