Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

जिले में महावीर जयंती का अवकाश कल 30 मार्च को, 31 मार्च को खुलेंगे शासकीय कार्यालय व संस्थाएं, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कटनी(YASHBHARAT.COM)। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर्स को महावीर जयंती के अवकाश के संबंध में निर्णय लेने के दिए निर्देश पर कटनी जिले के लिए पूर्व में मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश में अब संशोधन किया गया है। स्थानीय जैन समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को ही महावीर जयंती मनाने की मंशा और जनभावनाओं के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी जिले में सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि मंगलवार 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं खुलेंगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक