Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

आजाद चौक पर युवक खून की उल्टी करते गिरा संदिग्ध मौत

आजाद चौक पर युवक खून की उल्टी करते गिरा, संदिग्ध मौ

कटनी। शहर के व्यस्ततम इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मौत की वजह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को बीते कल से ही इलाके में बीमार हालत में देखा गया था। वह काफी कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रहा था, लेकिन आज जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत अवस्था में था और उसके चेहरे पर खून के निशान थे।

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है।पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

युवक की मौत किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि