Site icon Yashbharat.com

सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

IMG 20241228 WA0029

सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके महिला एवं पुरुष प्रशिक्षार्थियों को सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आरसेटी के संस्थाप्रबंधक जयकुमार सिंह के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिला अनूपपुर के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत भवन उमरदा मैं दिया गया। जिसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरदा मझटोलिया एवं चंद्र रोथी के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक रूडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार कार्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की परीक्षा रामसुख दुबे कटनी तथा बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक पवन कुमार पांडे शहडोल द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन तथा सब्जी उत्पादन विभिन्न सब्जियों के बीजों एवं किस्म की जानकारीसब्जियों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोग उनके नियंत्रण की जैविक तकनीकी की जानकारी मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक निर्माण तथा सब्जियों में उपयोग प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाई प्रबंधन ड्रिप सिंचाई पाली हाउस सब्जी उत्पादन से लाभ तथा उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया। संस्था के कर्मचारी आशीष पाठक एवं हरिदास राठौर ने परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया।

Exit mobile version