UPSC Results विधायक संजय पाठक ने दी शाबासी, कहा- विकास ने विजयराघवगढ़ का नाम देश भर में रौशन किया

UPSC Results मुझे गर्व है कि मेरे विधानसभा विजयराघवगढ़ के क्षेत्र के निवासी शिवराम गुप्ता के सुपुत्र विकास गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में 468 वां स्थान प्राप्त किया है, ऑल इंडिया सिविल सेवा जैसी सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा पास होकर विकास ने विजयराघवगढ़ का संपूर्ण देश में नाम रोशन किया है। मैं विकास गुप्ता के द्वारा सेवा के अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य निष्ठा एवं विश्वास की भावना के साथ कार्य करने की कामना करता हूं। विधायक संजय पाठक ने यह संदेश विकास की सफलता पर देते हुए कहा कि इससे हम सभी गौरवांवित हैं।

बता दें कि शिवराम गुप्ता होटल वाले के सुपुत्र विकास गुप्ता  विजयराघवगढ़ से पहले कलेक्टर बनेंगे। उन्होंने upsc की परीक्षा पास की। विजयराघवगढ़ के गुप्ता समाज के लिए नगर, क्षेत्र व जिले के लिए यह क्षण गौरवान्वित क्षण है।

चाचा मुन्नू गुप्ता चाय की दूकान में आज भी कार्यरत है।

ज्ञात हो कि विजयराघवगढ़ नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई शिवराम गुप्ता के पुत्र और मुन्नू सेठ के भतीजे विकास गुप्ता ने आईएएस की परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में सफलता प्राप्त कर ली है।

Exit mobile version